Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

एल्विश यादव ने मुनव्वर फारूकी को लेकर कही ये बड़ी बात

बिग बॉस 17 के विनर मुनव्वर फारूकी सोशल मीडिया पर काफी चर्चाओं में रहते है, उनसे जुड़ी हर खबर इंटरनेट पर वायरल हो जाती है. मुंबई के फोर्ड इलाके के एक हुक्का बार में  पुलिस ने रेड कर मुनव्वर फारूकी को हिरासत में लिया था। उनके साथ वहां मौजूद 14 लोगों पर सिगरेट- तंबाकू उत्पाद अधिनियम के तहत मामला भी दर्ज किया गया। पूछताछ के बाद सभी को छोड़ भी दिया गया था। अब इस पूरे मामले पर एल्विश यादव का रिएक्शन आया है। 

एल्विश यादव ने बिना मुनव्वर फारूकी का नाम लिए ट्विटर पर लिखा बिग बॉस जीतने के बाद सबका बुरा टाइम शुरू हो जाता है क्या भले ही एल्विश ने पोस्ट में मुनव्वर का नाम न लिखा हो, लेकिन इस पोस्ट को पढ़ने के बाद ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि एल्विश की ये पोस्ट मुनव्वर और उनके खुद के लिए ही है. क्योंकि सिर्फ मुनव्वर ही नहीं एल्विश पर भी कुछ समय पहले मामला दर्ज हुआ था. उन्हें न्यायिक हिरासत में भी भेजा गया था. फिर वो जमानत पर बाहर आए।