Breaking News

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदलने का काम किया: अमित शाह     |   यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 2-3 नवंबर को भारी बारिश का अनुमान: IMD     |   पीएम मोदी पीएम-किसान योजना के तहत 18,680 करोड़ रुपये करेंगे जारी     |   उत्तराखंड के कई जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी     |   दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में बारिश     |  

एल्विश यादव को मिली जमानत

यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 विजेता एल्विश यादव को गुरुग्राम की एक अदालत ने जमानत दे दी गई है । एल्विश के परिवार के सदस्य ने यह जमानत 50 हजार रुपये के निजी मुचलके पर ली है। इस दौरान यूट्यूबर मैक्सटर्न उर्फ सागर भी अदालत में मौजूद था। बता दें यूट्यूबर मैक्सटर्न के साथ मारपीट का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद इस संबंध में केस दर्ज हुआ था।

नोएडा कोर्ट से सांपों के जहर की तस्करी मामले में भी यूट्यूबर एल्विश यादव को जमानत मिल गई है। कोर्ट ने 50 हजार रुपये के दो निजी मुचलके पर जमानत दी।