मशहूर ब्रिटिश गायक एड शीरन ने बुधवार को चेन्नई कन्सर्ट से पहले भारत के प्रसिद्ध संगीतकार ए. आर. रहमान और उनके बेटे ए. आर. अमीन से मुलाकात की। शीरन चेन्नई के नंदनम में बने वाईएमसीए मैदान में संगीत प्रस्तुति देंगे। गायक ए. आर. अमीन ने मंगलवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'इंस्टाग्राम' पर एड शीरन और ए. आर. रहमान के साथ ली गई तस्वीरें शेयर कीं।
उन्होंने पोस्ट में शीरन को टैग करते हुए दिल वाले इमोजी का भी इस्तेमाल किया। एक तस्वीर में एड शीरन, ए. आर. रहमान और अमीन के साथ नजर आ रहे हैं, जबकि दूसरी फोटो में शीरन रहमान के म्यूजिक स्टूडियो में काम करते हुए फोटो क्लिक करते नजर आए।
शीरन ने भी इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे रहमान के कॉलेज ऑफ म्यूजिक एंड टेक्नोलॉजी के छात्रों के साथ अपना फेमस गाना "परफेक्ट" गाते दिख रहे हैं।
इससे पहले, गायक के एक फैन क्लब ने शीरन का एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वे चेन्नई में सिर की मालिश करवाते नजर आ रहे हैं। चेन्नई कन्सर्ट में एड शीरन के साथ मशहूर भारतीय गायिका जोनिता गांधी भी अपनी प्रस्तुति देंगी। शीरन 15 फरवरी को दिल्ली-एनसीआर में अपने आखिरी कन्सर्ट के साथ भारत दौरे का समापन करेंगे।
Ed Sheeran: चेन्नई कॉन्सर्ट से पहले Ed Sheeran ने की AR Rahman से मुलाकात
You may also like
अहान शेट्टी की नई फिल्म 'Sanki' की शूटिंग 30 अक्टूबर से भोपाल में होगी शुरू, 2027 में होगी रिलीज.
कैप्टन अमेरिका और डॉक्टर डूम' ने दिया दीवाली का तोहफा, इंडिया में बदली Avengers Doomsday की रिलीज डेट.
Shanaya Kapoor की सीरीज ‘Student of the Year: After Dark’ का ट्रेलर रिलीज, मर्डर मिस्ट्री से बढ़ेगा सस्पेंस.
सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इक़बाल की फिल्म ‘तू है मेरी किरन’ रिलीज, पंकज चौहान ने किया निर्माण.