Breaking News

यूपी-बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र में आज आएंगे MLC चुनाव के नतीजे     |   इजरायल में आम चुनाव आज, होगी वोटिंग     |   गुवाहाटी के होटल में हुई फायरिंग में इस्तेमाल हथियार जब्त, 5 की मौत     |   चक्रवात 'ऑर्नब' को लेकर आंध्र प्रदेश में अलर्ट, भारी बारिश की आशंका     |   यूक्रेन की राजधानी कीव में जबरदस्त धमाका, कल रूस ने भी किया था अटैक     |  

दिशा पटानी के मिस्ट्री मैन का खुलासा! पंजाबी सिंगर तलविंदर संग डेटिंग की अफवाहें तेज

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी को लेकर सोशल मीडिया पर लंबे समय से चल रही “मिस्ट्री मैन” की चर्चा अब और साफ होती नजर आ रही है। मास्क पहने जिस शख्स के साथ दिशा को कई बार स्पॉट किया गया था, उसकी पहचान पंजाबी सिंगर तलविंदर सिंह सिद्धू उर्फ तलविंदर के रूप में सामने आई है।

दरअसल, कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन और सिंगर स्टेबिन बेन की उदयपुर में हुई शादी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिशा पटानी तलविंदर का हाथ थामे नजर आ रही हैं। खास बात यह है कि इस बार तलविंदर बिना अपने ट्रेडमार्क मास्क के दिखाई दिए। दोनों को शादी में बेबाकी से साथ घूमते, हंसते-बातें करते और दिशा की बेस्ट फ्रेंड मौनी रॉय व उनके पति सूरज नांबियार के साथ घुलते-मिलते देखा गया।

इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स के रिएक्शन की बाढ़ आ गई है। कई फैंस ने सवाल उठाया कि क्या दिशा पटानी और तलविंदर एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, तो कुछ ने इस जोड़ी को “हॉट कपल” तक बता दिया।

यह पहली बार नहीं है जब दिशा और तलविंदर को एक साथ देखा गया हो। इससे पहले नए साल की छुट्टियों के दौरान गोवा में भी दिशा को एक मिस्ट्री मैन के साथ स्पॉट किया गया था। वहीं, उदयपुर एयरपोर्ट पर भी दोनों को साथ देखा गया, जहां तलविंदर ने मास्क पहन रखा था, जिससे उनकी पहचान छिपी रही।

हालांकि, दिशा पटानी या तलविंदर की तरफ से अब तक इन अफवाहों पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन वायरल वीडियो और लगातार सामने आ रही झलकियों ने दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाओं को और तेज कर दिया है।