Breaking News

असम एग्जिट पोल: NDA को 102 सीटें, कांग्रेस गठबंधन को 23 सीटें मिलने का अनुमान     |   गृहमंत्री अमित शाह लेह पहुंचे; लद्दाख के उपराज्यपाल और सांसद ने उनका स्वागत किया     |   पंजाब बीजेपी 1 मई को चंडीगढ़ में ‘जनता दी विधानसभा’ आयोजित करेगी     |   ब्रह्मोस एयरोस्पेस का रिवेन्यू FY2025-26 के लिए ₹5200 करोड़ के पार पहुंचा: DRDO     |   '226 सीटों का आंकड़ा पार करेंगे', ममता ने बंगाल में टीएमसी की जीत का दावा किया     |  

Dhurandhar 2 से पहले एक बार फिर थिएटर में आई धुरंधर पार्ट 1

फिल्म "धुरंधर 2" के बड़े पर्दे पर आने से एक हफ्ते पहले, इसके निर्माताओं ने घोषणा की कि वो फिल्म के पहले भाग को सिनेमाघरों में फिर से रिलीज कर रहे हैं। आदित्य धर द्वारा निर्देशित और रणवीर सिंह अभिनीत ये जासूसी थ्रिलर फिल्म पांच दिसंबर को रिलीज हुई थी और इसने जबरदस्त सफलता हासिल की थी।

फिल्म ने वैश्विक स्तर पर 1,300 करोड़ रुपये कमाए, जिसमें से 1,000 करोड़ रुपये भारतीय बाजार से आए थे। जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज वैश्विक ब्लॉकबस्टर "धुरंधर" को दुनिया भर के करीब 500 सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज कर रहे हैं। ये फिल्म 12 मार्च को दुनिया भर के लगभग 500 स्क्रीन्स पर फिर से दस्तक देगी। भारत में इसे 250 स्क्रीन्स पर रिलीज किया जा रहा है, जबकि 13 मार्च से विदेशी बाजारों में भी 250 स्क्रीन्स पर इसकी वापसी होगी।