Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

राहुल गांधी ने लद्दाख प्रतिनिधिमंडल से की मुलाकात, बोले— लोगों को चाहिए रोजगार और उद्योग

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को लद्दाख के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि लद्दाख के लोग रोजगार और उद्योग चाहते हैं। राहुल गांधी ने उम्मीद जताई कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, जो दो दिवसीय दौरे पर लेह पहुंचे हैं, इस वास्तविकता को समझेंगे। कांग्रेस ने इस बैठक की तस्वीरें अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की हैं।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “लद्दाख के युवाओं ने मुझे बताया कि उनके खूबसूरत क्षेत्र को एक पुलिस स्टेट में बदल दिया गया है। उनकी आवाज दबाई जा रही है, लोकतांत्रिक अधिकारों को कुचला जा रहा है और उनकी जमीन व नाजुक पर्यावरण को बड़े उद्योगपतियों को सौंपा जा रहा है।” उन्होंने कहा कि लद्दाख के लोग विकास के खिलाफ नहीं हैं, बल्कि वे चाहते हैं कि विकास ऐसा हो जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार और उद्योग के अवसर मिलें।

इस बीच, लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने हाल ही में केंद्र शासित प्रदेश में पांच नए जिलों—नुब्रा, शाम, चांगथांग, जांस्कर और द्रास—के गठन की अधिसूचना को मंजूरी दी है। इसके साथ ही लद्दाख में जिलों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। गौरतलब है कि लद्दाख 31 अक्टूबर 2019 को केंद्र शासित प्रदेश बना था और अपनी प्राकृतिक सुंदरता व विशिष्ट संस्कृति के लिए जाना जाता है।