Breaking News

अमित शाह 30 अक्टूबर 2026 को लखनऊ के दौरे पर रहेंगे     |   प्रयागराज जिले में कक्षा 6 से 12 तक के स्कूल 30 अक्टूबर को रहेंगे बंद     |   कर्नाटक कैबिनेट ने नंदिनी दूध की कीमतों में 8 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की     |   दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने आवास पर करवा चौथ मनाया     |   पाकिस्तान में एंबुलेंस के अंदर ऑक्सीजन सिलेंडर फटा, महिला समेत 10 लोगों की मौत     |  

'देवरा-पार्ट वन' को सीबीएफसी से यू/ए प्रमाण पत्र मिला, मेकर्स ने दी जानकारी

जूनियर एनटीआर स्टारर "देवरा - पार्ट वन" को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) से यू/ए प्रमाण पत्र मिला है। मेकर्स ने गुरुवार को ये जानकारी दी। दो पार्ट वाली इस फ्रेंचाइजी को भारत के भूले-बिसरे तटीय इलाकों में एक हाई-ऑक्टेन एक्शन ड्रामा के रूप में पेश किया गया है। पहला भाग 27 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगा। कोराटाला शिवा डायरेक्टेड "देवरा - पार्ट वन" में जाह्नवी कपूर और सैफ अली खान भी मेन रोल में हैं।

ये फिल्म युवासुधा आर्ट्स और एनटीआर आर्ट्स के प्रोडक्शन में बनी है, जिसे नंदमुरी कल्याण राम की तरफ से प्रेजेंट किया गया है। मेकर्स की तरफ से जारी प्रेस रिलीज के मुताबिक, "एनटीआर जूनियर की 'देवरा: पार्ट वन' (तेलुगु) को सेंसर बोर्ड से यू/ए प्रमाण पत्र के लिए हरी झंडी मिल गई है।" यू/ए सर्टिफिकेशन के साथ, "देवरा - पार्ट वन" 13 साल से ज्यादा उम्र के दर्शक देख सकते है।

मेकर्स ने कहा कि ये उत्तरी अमेरिका में 35,000 से ज्यादा टिकटें बेचने वाली सबसे तेज़ भारतीय फ़िल्म बन गई है, जिसमें अकेले अमेरिका में 30,000 से ज्यादा टिकटें बिक चुकी हैं। जूनियर एनटीआर देवरा के मेन कैरेक्टर हैं, जबकि जान्हवी, द्वीप की महिला थंगम और सैफ, खलनायक भैरा की भूमिका में हैं। शिवा ने इससे पहले जूनियर एनटीआर को 2016 की तेलुगु एक्शन विजिलेंट फ़िल्म "जनता गैराज" में डायरेक्ट किया था।