Breaking News

बांग्लादेश में खसरे का भयंकर प्रकोप, संदिग्ध और पुष्ट मौतों का आंकड़ा 500 के पार     |   PM मोदी ने चीन के कोयला खदान धमाके में हुई मौतों पर शोक जताया     |   हम चाहते हैं कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज जल्द से जल्द खुले: मार्को रुबियो     |   पाकिस्तान के आर्मी चीफ मुनीर ईरान से रवाना     |   UP: बिजली कटौती पर एक्शन, सस्पेंड किए गए दो बड़े अधिकारी     |  

हनी सिंह के धमाकेदार कॉन्सर्ट 'मिलियनेयर इंडिया टूर' की दिल्ली में धूम, हजारों की संख्या में उमड़ी भीड़

मशहूर रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह शनिवार को नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में एक शानदार लाइव परफॉर्मेंस दी। इस कॉन्सर्ट में हजारों की भीड़ उमड़ी, जिससे पूरा वेन्यू हाउसफुल हो गया। कुछ प्रशंसक हनी सिंह की तस्वीरें और पोस्टर लेकर पहुंचे थे। उन्हें देख हनी सिंह भी एक्साइटेड हो गए और फैंस के प्यार के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। 

एक प्रशंसक ने कहा, "हम हनी सिंह के संगीत के बहुत बड़े प्रशंसक हैं। हम वर्षों से उनके गाने सुन रहे हैं और हम उन्हें लाइव प्रदर्शन करते देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकते।" एक अन्य प्रशंसक ने कहा, "हनी सिंह के गाने काफी फेमस हैं। हम सभी उनके गाने को पसंद करते हैं। हम उनके हिट गानों को लाइव परफॉर्म करते देखने के लिए बहुत उत्साहित हैं।"

मुंबई और लखनऊ में हाउसफुल शोज करने के बाद, हनी सिंह शनिवार को दिल्ली में परफॉर्मेंस करते हुए दिखाई दिए। करीब 20,000 फैंस और शानदार स्टेज सेटअप के साथ ये सिर्फ एक कॉन्सर्ट नहीं था, बल्कि ये लाइफ में सिर्फ एक बार एक्सपीरियंस करने  वाला अद्भुत अनुभव था।

हनी सिंह का आठ मार्च को इंदौर और 14 मार्च को पुणे में परफॉर्म करेंगे। अहमदाबाद में 15 मार्च और बेंगलुरु 22 मार्च को। 23 मार्च चंडीगढ़ और 29 मार्च जयपुर में हनी सिंह का शो होगा। हनी सिंह का लास्ट टूर कोलकाता में पांच अप्रैल को होगा। 

बता दें, हनी का हाल ही में म्यूजिक एल्बम रिलीज हुआ है। वहीं, उनकी डॉक्यूमेंट्री 'हनी सिंह: फेमस' नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है।