Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

पेरेंट्स बने रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण, घर आई नन्ही परी

बॉलीवुड के पावर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह पेरेंट्स बन गए हैं। एक्ट्रेस ने नन्ही परी को जन्म दिया है। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया ऑफिशियली दी।

दीपिका को शनिवार को मुंबई के गिरगांव के एच.एन. रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिस लग रहा था कि वे बच्चे को जल्द ही जन्म देने वाली हैं। एक दिन पहले कपल और परिवार ने मुंबई के मशहूर  सिद्धिविनायक मंदिर दर्शन करने गए थे।

दीपिका और रणवीर ने फरवरी में प्रेगनेंसी की अनाउंस की थी। जिससे उनके फैंस काफी एक्साइटेड हो गए। इस कपल ने 2018 में इटली के लेक कोमो में डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। इसके बाद बेंगलुरु और मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन हुए।

बॉलीवुड कपल को सोशल मीडिया पर बधाईयों का तांता लग गया है। सेलिब्रिटी से लेकर फैंस सभी उनको बधाई दे रहे हैं।