Breaking News

भारत ने पाइपलाइन समझौते के तहत बांग्लादेश को भेजी 5,000 टन डीजल की खेप     |   चंडीगढ़ में IDFC First बैंक में फिर घोटाला, करीब 116.84 करोड़ रुपए का गबन     |   US का आदेश, मिडिल-ईस्ट से वापस लौटें अमेरिकी राजूदत और उनके परिवार     |   तेल की कीमतों में गिरावट का बाजार पर असर, सेंसेक्स 650 अंक ऊपर, निफ्टी 200 अंक बढ़ा     |   मिडिल-ईस्ट संकट का भारत पर असर, गैस सप्लाई की वजह से मुंबई के 20% होटल बंद     |  

जल्द ही मम्मी-डैडी बनने जा रहे दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह

बॉलीवुड के क्यूट कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने गुरुवार को एनाउंस किया कि वे जल्द ही मम्मी डैडी बनने जा रहे हैं। हाल ही में ब्रिटिश फिल्म अवॉर्ड बाफ्टा के दौरान प्रेजेंटर के तौर पर पहुंची दीपिका पादुकोण फोटो सेशन के दौरान अपने मिड सेक्शन को कवर करती हुई दिखीं थीं। इसके बाद से ही उनकी प्रेग्नेंसी की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थीं, अब दीपिका और रणवीर ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपनी खुशी को फैन के साथ शेयर की।

दीपिका ने प्रेग्नेंसी कंफर्मेशन पोस्ट में फोल्डिंग हैंड और इविल आई इमोजी बनाया है, उनकी पोस्ट में बच्चों के शूज और कपड़ों पर बनी तस्वीर के बीच में लिखा है, "सितंबर 2024।" इसका मतलब है कि सितंबर 2024 में बच्चे की किलकारी गूंजेगी, दीपिका ने पोस्ट में पति रणवीर सिंह को भी टैग किया है।

बता दें कि 38 साल की दीपिका और रणवीर ने साल 2018 में इटली के लेक कोमो में शादी की थी, वर्क फ्रांट की बात करें तो दीपिका और रणवीर दोनों जल्द ही रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बनी फिल्म "सिंघम अगेन" में स्पेशल अपीयरेंस में दिखाई देंगे। दीपिका और रणवीर ने कई फिल्मों में साथ काम किया है, इनमें 'राम-लीला', 'बाजीराव मस्तानी' और '83' जैसी फिल्में शामिल हैं।