मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी देने और 50 लाख रुपये की मांग करने के मामले में जबरन वसूली का मामला दर्ज किया है और छत्तीसगढ़ के एक वकील को तलब किया है।
छत्तीसगढ़ की राजधानी के सीनियर पुलिस ऑफिसर ने कहा कि रायपुर के वकील को बुलाया गया है, क्योंकि धमकी भरा कॉल उनके नाम पर रजिस्टर्ड नंबर से किया गया था। अधिकारी ने आगे ये भी कहा कि वकील का पिछले हफ्ते फोन खो गया था और उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।
शाहरुख खान को धमकी एक्टर सलमान खान को कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से दी गई धमकियों के बाद मिली है। बांद्रा पुलिस ने शाहरुख खान को धमकी देने के मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 308 (4) और 351 (3) (4) के तहत केस दर्ज किया है।
पुलिस ने कहा कि आगे की जांच के लिए टीमों को अलग-अलग जगहों पर भेजा गया है। शाहरुख खान को धमकी मामले में मुंबई पुलिस आज सुबह रायपुर के पंडरी थाने पहुंची और मामले की जानकारी दी, जिसके बाद फैजान को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। पहले इस व्यक्ति का नाम फैयाज़ खान बताया गया था।पूछताछ में पेशे से वकील फैजान ने बताया कि पिछले हफ्ते उसका फोन खो गया था और उसने इस बारे में खमारडीह थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।
मुंबई पुलिस ने फैजान को नोटिस जारी कर आगे की पूछताछ के लिए बुलाया है।फैजान ने कहा कि उसका फोन चोरी हो गया था और उसके नंबर से किया गया धमकी भरा कॉल उसके खिलाफ साजिश है। फैजान ने कहा कि मेरा फोन दो नवंबर को चोरी हो गया था और मैंने इसके बारे में बताया भी था। उन्होंने मुझसे दो घंटे तक इस बारे में पूछताछ भी की।
फैजान ने कहा कि वो राजस्थान का रहने वाला है। एक फिल्म में हिरण वाले सीन को लेकर उन्होंने शाहरुख खान के खिलाफ पहले मुंबई में शिकायत दर्ज कराई थी। फैजान ने एक्टर को धमकी भरा कॉल करने की पीछे साजिश का अंदाजा लगाया है। फैजान ने कहा, ''जिसने भी मेरे फोन से कॉल किया है, ये जानबूझकर किया गया है। मुझे लगता है कि ये मेरे खिलाफ एक साजिश है।”
शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी: छत्तीसगढ़ के आरोपी से पुलिस ने की पूछताछ
You may also like
अहान शेट्टी की नई फिल्म 'Sanki' की शूटिंग 30 अक्टूबर से भोपाल में होगी शुरू, 2027 में होगी रिलीज.
कैप्टन अमेरिका और डॉक्टर डूम' ने दिया दीवाली का तोहफा, इंडिया में बदली Avengers Doomsday की रिलीज डेट.
Shanaya Kapoor की सीरीज ‘Student of the Year: After Dark’ का ट्रेलर रिलीज, मर्डर मिस्ट्री से बढ़ेगा सस्पेंस.
सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इक़बाल की फिल्म ‘तू है मेरी किरन’ रिलीज, पंकज चौहान ने किया निर्माण.