Breaking News

एमएलसी चुनाव: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत     |   भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, 17676 मतों से विजयी     |   इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं     |   सूडान के दारफुर में बाजार पर ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत, सेना पर आरोप     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा आज     |  

गोलमाल 5 में फिर दिखेगा कॉमेडी का धमाका, रिलीज डेट आउट!

रोहित शेट्टी और अजय देवगन एक बार फिर हंसी का तड़का लगाने लौट रहे हैं ‘गोलमाल 5’ के साथ। इस फिल्म की कहानी फाइनल हो चुकी है और इसे 2026 की फरवरी/मार्च की शुरुआत में रिलीज किया जाएगा। फिलहाल रोहित शेट्टी जॉन अब्राहम के साथ राकेश मारिया की बायोपिक पर काम कर रहे हैं, जो सितंबर 2025 तक पूरी हो जाएगी। इसके बाद वे 'गोलमाल 5' की शूटिंग शुरू करेंगे। इस बार भी गोलमाल गैंग में अरशद वारसी, तुषार कपूर, कुणाल खेमू, जॉनी लीवर और श्रेयस तलपड़े नजर आएंगे।

रोहित शेट्टी का कहना है कि एक्शन फिल्मों के बाद कॉमेडी फिल्म बनाना उनके लिए एक तरह का "डिटॉक्स" होता है। बताते चलें कि गोलमाल सीरीज की पहली फिल्म ‘गोलमाल: फन अनलिमिटेड’ साल 2006 में आई थी। इसके बाद सीरीज ने तीन और सुपरहिट कॉमेडी फिल्में दीं, जिनमें से 'गोलमाल अगेन' 2017 में रिलीज हुई थी। और अब समय है 'गोलमाल 5' के आने का।