Breaking News

अमित शाह 30 अक्टूबर 2026 को लखनऊ के दौरे पर रहेंगे     |   प्रयागराज जिले में कक्षा 6 से 12 तक के स्कूल 30 अक्टूबर को रहेंगे बंद     |   कर्नाटक कैबिनेट ने नंदिनी दूध की कीमतों में 8 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की     |   दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने आवास पर करवा चौथ मनाया     |   पाकिस्तान में एंबुलेंस के अंदर ऑक्सीजन सिलेंडर फटा, महिला समेत 10 लोगों की मौत     |  

फिल्म 'पुष्पा 2' के प्रमोशन के दौरान पटना के गांधी मैदान में अफरा-तफरी

पटना के गांधी मैदान में रविवार को फिल्म 'पुष्पा 2' के प्रमोशन के दौरान हंगामा हुआ। ये तब हुआ जब एक्टर अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की एक झलक पाने के लिए फैंस की भारी भीड़ जमा हो गई।

कुछ लोगों ने बैरिकेड पार कर लिया। जब उन्हें स्टार्स के करीब जाने से रोका गया तो उन्होंने जूते फेंकने शुरू कर दिए।
कहा गया कि लोगों के रोकने के लिए लाठीचार्ज किया गया लेकिन पटना के एसएसपी राजीव मिश्रा ने इससे साफ इनकार किया।

उन्होंने कहा, "कुछ लोगों ने बैरिकेड पार करने की कोशिश की थी, सिर्फ उन्हें हटा दिया गया था गांधी मैदान में काफी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए। पटना के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह ने पीटीआई-वीडियो को बताया कि सब कुछ काबू में है। 'पुष्पा टू' पांच दिसंबर को सिनेमा हॉल्स में रिलीज होगी।