Breaking News

ब्रेंट क्रूड की कीमत फिर 100 डॉलर के पार, 7 हफ्ते बाद आया उछाल     |   अकृति चौधरी की NSA हिरासत रद्द करने के HC फैसले को SC में चुनौती देगी UP सरकार     |   देश के सात रेलवे प्रोजेक्ट अब फोर ट्रैक होंगे, कैबिनेट ने दी मंजूरी     |   बहन-बेटी की सुरक्षा में सेंध लगाई तो जगह या तो जेल होगी या जहन्नुम: CM योगी     |   मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 7 रेलवे प्रोजेक्‍ट्स को मिली 4 लेन की मंजूरी, अब देर नहीं होंगी ट्रेनें     |  

चाहत फतेह अली खान का बदो बदी गाना अब यूट्यूब ने डिलीट कर दिया

पाकिस्तानी सिंगर चाहत फतेह अली खान अपने गानों को लेकर काफी चर्चा में छाए हुए हैं। उनका 'बदो बदी' गाना सिर्फ पाकिस्तान में ही नहीं, बल्कि भारत , बांग्लादेश सहित पूरे दक्षिण एशिया में वायरल हो गया था। लेकिन अब सिंगर के लिए एक बुरी खबर सामने आई है, उनके इस गाने को यूट्यूब से हटा दिया गया है। 

 इस गाने के डिलीट होते ही लोगों इस सोच में पड़ गए हैं कि आखिर ‘बदो बदी’ के खिलाफ ये एक्शन क्यों लिया गया।  इसके पीछे की बड़ी वजह ये है कि यूट्यूब के मुताबिक ये गाना कॉपी राइट के चलते डिलीट किया गया है। 

‘बदो बदी’ गाना मशहूर गायिका नूरजहां के क्लासिक ट्रैक का कवर है।  जिसे चाहत फतेह अली खान ने अपने अंदाज में फिर से गाया है, पिछले एक महीने से ये गाना लोगों की नजरों के सामने घूम रहा था। कुछ लोग मजाक में ही सही लेकिन इस गाने को खूब गा रहे थे और बार-बार देख भी रहे थे, जिसके चलते इस गाने को एक महीने के अंदर 128 मिलियन से ज्यादा व्यूज हासिल मिल चुके थे।