Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

सीएम योगी ने थिएटर में देखी 'द साबरमती रिपोर्ट' फिल्म, डिप्टी सीएम और विक्रांत मैसी रहे मौजूद

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को लखनऊ के एक सिनेप्लेक्स में विक्रांत मैसी स्टारर फिल्म "द साबरमती रिपोर्ट" देखी। सीएम योगी के साथ उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और विक्रांत मैसी भी थे।

'द साबरमती रिपोर्ट' 2002 में गुजरात में हुए गोधरा कांड के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां साबरमती एक्सप्रेस में आग लगने की वजह से 59 लोगों की जान चली गई थी। 15 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म को धीरज सरना ने डायरेक्ट किया है।

मैसी ने मंगलवार को सीएम योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की थी। मुख्यमंत्री ने एक्स पर इस मुलाकात की फोटो भी साझा की थी, जिसे बाद में अभिनेता ने रिपोस्ट किया।