Breaking News

एमएलसी चुनाव: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत     |   भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, 17676 मतों से विजयी     |   इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं     |   सूडान के दारफुर में बाजार पर ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत, सेना पर आरोप     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा आज     |  

Zee Cine Awards 2025 में रेड कार्पेट पर बॉलीवुड सितारों ने बिखेरा जलवा

जी सिने अवॉर्ड्स 2025 का रेड कार्पेट इस साल भी ग्लैमर और स्टार पावर से भरपूर रहा, जहां बॉलीवुड के ए-लिस्टर्स ने अपनी मौजूदगी से शाम को यादगार बना दिया।

अभिनेता कार्तिक आर्यन क्लासिक स्टाइल में एक शानदार सूट पहने नजर आए। उन्होंने फोटोग्राफर्स के लिए आत्मविश्वास से पोज दिया और अपने करिश्माई अंदाज़ से सबका ध्यान खींचा। वहीं, अभिनेत्री अनन्या पांडे एक आकर्षक और स्टाइलिश आउटफिट में रेड कार्पेट पर उतरीं। वे इस दौरान बेहद कमाल की लग रही थीं।

अभिनेत्री कृति सेनन ने ग्लैमरस आउटफिट में रेड कार्पेट पर शिरकत की, जहां वे खूबसूरत दिख रही थीं। वाणी कपूर भी आकर्षक आउटफिट में नजर आईं। उनके फैशन सेंस और आत्मविश्वास देखने लायक था। अभिनेत्री फातिमा सना शेख ने बेहद खूबसूरत अंदाज में रेड कार्पेट पर मौजूदगी दर्ज कराई। उनकी सादगी और प्यारी मुस्कान ने इवेंट में मौजूद सभी का मन मोह लिया।

इस खास शाम में तमन्ना भाटिया, रश्मिका मंदाना, जैकलीन फर्नांडीज, सूरज पंचोली और टाइगर श्रॉफ जैसे कई लोकप्रिय सितारों ने अपनी मौजूदगी से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। रेड कार्पेट पर राशा थडानी ने पारंपरिक अंदाज में खूबसूरत साड़ी पहनकर सबका ध्यान खींचा। जी सिने अवॉर्ड्स 2025 में भारतीय सिनेमा के बेहतरीन कलाकारों ने शानदार प्रदर्शन किया और यादगार पलों को लंबे समय तक याद रखा जाएगा।