मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा हर साल दिवाली से पहले पार्टी होस्ट करते हैं। उनकी पार्टी में बॉलीवुड जगत के कई सितारे नजर आते हैं। मंगलवार शाम को आयोजित पार्टी में जाहन्वी कपूर, कियारा आडवाणी, सिद्धार्थ मल्होत्रा, कृति सेनन समेत कई स्टार ने जलवा बिखेरा।
पार्टी में सेंटर ऑफ अट्रैक्शन वो एक्ट्रेस रहीं जिन्होंने मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की गई साड़ियां पहनी हुई थीं। होलोग्राफिक से लेकर पारंपरिक साड़ियों में एक्ट्रेस कमाल की लग रहीं थीं। जान्हवी कपूर होलोग्राफिक प्री-ड्रेप्ड साड़ी में काफी खूबसूरत लग रहीं थीं, जबकि अलीजेह डुअल-टोन सिल्वर-रोज गोल्ड सेक्विन साड़ी में स्टालिश लग रहीं थीं।
वहीं, कियारा आडवाणी एंबेलिस्ड साड़ी में प्रिटी लग रहीं थीं। इनके अलावा अनन्या पांडे आइवरी शीयर साड़ी में, शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ड्रामेटिक टील मरमेड-स्टाइल साड़ी में और शारवरी ब्लैक शीयर साड़ी में बेहद एलिगेंट लग रहीं थीं।
पार्टी में रेखा, शोभिता धूलिपाला, श्रद्धा कपूर, खुशी कपूर, कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे, अभय वर्मा, शाहिद कपूर, श्रद्धा कपूर, आदित्य रॉय कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी, कृति सेनन, विजय वर्मा और लक्ष्य भी स्टाइलिश दिखे।
मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में बॉलीवुड सेलिब्रिटी ने बिखेरे जलवे
You may also like
अहान शेट्टी की नई फिल्म 'Sanki' की शूटिंग 30 अक्टूबर से भोपाल में होगी शुरू, 2027 में होगी रिलीज.
कैप्टन अमेरिका और डॉक्टर डूम' ने दिया दीवाली का तोहफा, इंडिया में बदली Avengers Doomsday की रिलीज डेट.
Shanaya Kapoor की सीरीज ‘Student of the Year: After Dark’ का ट्रेलर रिलीज, मर्डर मिस्ट्री से बढ़ेगा सस्पेंस.
सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इक़बाल की फिल्म ‘तू है मेरी किरन’ रिलीज, पंकज चौहान ने किया निर्माण.