Breaking News

दिल्ली के लक्ष्मी नगर, विश्वास नगर में एमसीडी का एक्शन, अवैध PG का स्ट्रक्चरल सर्वे     |   पहले सरकार और माफिया मिलकर करते थे काम, अयोध्या में CM का सपा पर निशाना     |   सुपौल: प्राइवेट मदरसे में मिठाई-समोसा खाने के बाद 4 छात्राएं बेहोश, एक की मौत     |   लखनऊ: CM योगी आवास पर ‘हनुमान अंश’ फिल्म देखेंगे, स्टार कास्ट भी रहेगी मौजूद     |   सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |  

बदरीनाथ-केदारनाथ दर्शन को पहुंची बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला अपने परिवार के साथ बदरीनाथ-केदारनाथ दर्शन के लिए पहुंची। उन्होंने यहां परिवार के साथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। साथ ही श्रद्धालुओं से चारधाम यात्रा पर आने की अपील की। कहा कि बदरीनाथ- केदारनाथ धाम के दर्शन से वह अभिभूत हैं। 

कोटद्वार उत्तराखंड की मूल निवासी बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने 'सिंह साब द ग्रेट, 'सनम रे' सहित कई फिल्मों में अभिनय किया है। इससे पहले उन्होंने कई ब्यूटी कांटेस्ट के खिताब भी जीते है। अभी बॉलीवुड में उनकी अभिनय यात्रा जारी है।

मंगलवार सुबह अभिनेत्री उर्वशी रौतेला पहले केदारनाथ धाम पहुंची। मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। भगवान केदारनाथ का जलाभिषेक किया। उनके साथ उनकी माता मीरा रौतेला तथा भाई यशराज रौतेला भी दर्शन को पहुंचे।