Breaking News

एमएलसी चुनाव: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत     |   भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, 17676 मतों से विजयी     |   इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं     |   सूडान के दारफुर में बाजार पर ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत, सेना पर आरोप     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा आज     |  

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर मना रही अपना 40वां जन्मदिन

बॉलीवुड में अपनी खास पहचान बनाने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर आज अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं। राजनीति विज्ञान और अर्थशास्त्र में पढ़ाई करने वाली सोनम ने 2005 में संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘ब्लैक’ से बतौर सहायक निर्देशक करियर शुरू किया था, इसके बाद उन्होंने अभिनेत्री के रूप में 2007 में ‘सांवरिया’ से डेब्यू किया।

सोनम ने 2009 में आई ‘दिल्ली 6’, 2010 में ‘आई हेट लव स्टोरीज’, 2013 में ‘रांझणा’ और ‘भाग मिल्खा भाग’, 2016 में ‘नीरजा’ और 2018 में ‘वीरे दी वेडिंग’ जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय किया है। यही नहीं, 2019 में आई उनकी फिल्मों ‘द जोया फैक्टर’ और ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ में भी उनकी एक्टिंग का दम खूब दिखा। उनकी कड़ी मेहनत का नतीजा था कि उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और फिल्मफेयर समेत कई पुरस्कारों से नवाजा गया।

सोनम ने 2018 में व्यवसायी आनंद आहूजा से शादी की और अगस्त, 2022 में उनके बेटे वायु का जन्म हुआ। शिक्षा और फिल्म निर्माण की बेहतरीन समझ ने सोनम को एक प्रतिभाशाली अभिनेत्री के रूप में फिल्म उद्योग में जगह बनाने में कामयाबी दिलाई। अपने काम के प्रति अटूट समर्पण से उन्होंने अनोखी मिसाल कायम की है।