Breaking News

PM मोदी ने ओमान के सुल्तान और कुवैत के क्राउन प्रिंस से बात की     |   अरविंद केजरीवाल कल मनीष सिसोदिया के घर पर होली मनाएंगे     |   कतर के विदेश मंत्रालय ने कहा कि कल ईरानी जेट विमानों को मार गिराने से पहले चेतावनी दी गई थी     |   तमिलनाडु कांग्रेस चीफ बोले- DMK के साथ गठबंधन के लिए बातचीत जारी     |   पूर्ण चंद्र ग्रहण शुरू, चंद्रोदय होते ही भारत के कई हिस्सों में आएगा नजर     |  

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे करेंगी 'द हैप्पी पॉडकास्ट' की मेजबानी

अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे जल्द ही 'द हैप्पी पॉडकास्ट' नाम के नए पॉडकास्ट की मेजबानी करेंगी। ये पॉडकास्ट पालतू जानवरों की देखभाल और पेरेंटिंग पर आधारित होगा। इसका पहला एपिसोड 28 मार्च को यूट्यूब पर रिलीज होगा। इसका मकसद पालतू जानवरों के मालिकों को सही जानकारी देना होगा। द ब्रोकन न्यूज 2 में दिखीं सोनाली बेंद्रे ने कहा कि उन्हें जानवरों से बहुत लगाव है।

उन्होंने कहा, "मैं सालों से पालतू जानवर पाल रही हूं और उनसे मेरा प्यार बढ़ता जा रहा है। 'द हैप्पी पॉडकास्ट' मेरे लिए खास है क्योंकि इससे मैं दूसरे पेट लवर्स से जुड़ सकती हूं, अपने अनुभव साझा कर सकती हूं और जिम्मेदार पेट पेरेंटिंग के बारे में जागरूकता फैला सकती हूं।"

"पालतू जानवर रखना सिर्फ एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्यार भरा सफर है। ये पॉडकास्ट उन लोगों के लिए मददगार होगा जो पालतू जानवरों को अपनाने की सोच रहे हैं।" 'द हैप्पी पॉडकास्ट' का निर्माण रोजपॉड ने किया है।