Breaking News

यूपी-बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र में आज आएंगे MLC चुनाव के नतीजे     |   इजरायल में आम चुनाव आज, होगी वोटिंग     |   गुवाहाटी के होटल में हुई फायरिंग में इस्तेमाल हथियार जब्त, 5 की मौत     |   चक्रवात 'ऑर्नब' को लेकर आंध्र प्रदेश में अलर्ट, भारी बारिश की आशंका     |   यूक्रेन की राजधानी कीव में जबरदस्त धमाका, कल रूस ने भी किया था अटैक     |  

बॉलीवुड अभिनेत्री रश्मिका मंदाना की फिल्म 'द गर्लफ्रेंड' नवंबर में होगी रिलीज

बॉलीवुड अभिनेत्री रश्मिका मंदाना अभिनीत फिल्म ‘द गर्लफ्रेंड’ सात नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म को राहुल रविंद्रन ने लिखा और निर्देशित किया है, जो ‘ची ला सो’ और ‘मनमधुडु 2’ जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। इसे अनुभवी निर्माता अल्लु अरविंद (गीथा आर्ट्स) प्रस्तुत कर रहे हैं, जबकि मास मूवी मेकर्स और धीरज मोगिलिनेनी एंटरटेनमेंट ने इसे प्रोड्यूस किया है। ये फिल्म तेलुगु, तमिल, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज होगी। रश्मिका ने ये जानकारी शनिवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा की। पोस्ट में फिल्म का ट्रेलर और रिलीज डेट भी शामिल था।

कैप्शन में उन्होंने लिखा, "मुझे पता है कि आप लोग इसे लेकर इंतजार कर रहे थे और यह आ गई है। #TheGirlfriend सिनेमाघरों में सात नवंबर 2025 से। तेलुगु, तमिल, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम में। #TheGirlfriendOnNov7th #WhoIsYourType" रश्मिका के अन्य प्रोजेक्ट्स में हॉरर-कॉमेडी ‘थामा’ और ‘कॉकटेल 2’ शामिल हैं। ‘थामा’ में वे आयुष्मान खुराना के साथ नजर आएंगी। इसे आदित्य सरपोटदार ने निर्देशित किया है, जिन्होंने ‘मुंज्या’ बनाई थी। फिल्म 21 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें परेश रावल और नवाजजुद्दीन सिद्दीकी भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। ‘कॉकटेल 2’ की शूटिंग वे शाहिद कपूर और कृति सेनन के साथ कर रही हैं। इसे होमी अदजानिया निर्देशित करेंगे। फिल्म मैडॉक फिल्म्स के तहत प्रोड्यूस की जा रही है, प्रोडक्शन अगस्त में शुरू हुआ था। फिल्म की स्क्रिप्ट लव रंजन ने लिखी है।