Breaking News

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में शामिल पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज     |   लखनऊ अग्निकांड मामले में SIT की जांच शुरू     |   राजस्थान के 19 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट     |   लखनऊ अग्निकांड: सभी आरोपियों को जेल भेजा गया     |   CUET UG के नतीजे घोषित     |  

42 साल की हुईं बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपना 42वां जन्मदिन मना रही है।

प्रियंका ने अपने करियर की शुरुआत 2002 की तमिल फिल्म "थमिजान" से की थी। 2003 में उन्होंने फिल्म "द हीरो: लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई" से बॉलीवुड में डेब्यू किया। "अंदाज" फिल्म में उन्हें बेस्ट फिल्म डेब्यूट के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला।

प्रियंका ने '7 खून माफ', 'बर्फी', 'मैरी कॉम', 'बाजीराव मस्तानी', "दिल धड़कने दो", "अंजाना अनजानी" जैसी फिल्मों से लोगों को अपना दिवाना बनाया।

प्रियंका ने 2017 में ड्वेन जॉनसन और जैक एफ्रॉन के साथ सेठ गॉर्डन की एक्शन कॉमेडी "बेवॉच" में विक्टोरिया लीड्स का रोल प्ले कर हॉलीवुड लाइव-एक्शन फिल्म में डेब्यू किया।

प्रियंका को आखिरी बार 12 मई, 2023 को रिलीज़ होने वाली फ़िल्म "लव अगेन" (अंग्रेजी) में देखा गया था।

उनकी शादी अमेरिकी सिंगर, म्यूजिशियन और एक्टर निक जोनस से हुई है। इस कपल ने 2022 में बेटी मालती मैरी जोनस को जन्म दिया।

प्रियंका को उनके काम के लिए कई अवॉर्ड मिले हैं। उन्हें 2016 में "पद्मश्री" से सम्मानित किया गया। प्रियंका ने 2008 में आई फिल्म फैशन के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल फिल्म अवॉर्ड समेत पांच फिल्मफेयर अवॉर्ड जीते। साल 2022 में उन्हें बीबीसी ने 100 प्रभावशाली महिलाओं में शामिल किया।