Breaking News

अमित शाह 30 अक्टूबर 2026 को लखनऊ के दौरे पर रहेंगे     |   प्रयागराज जिले में कक्षा 6 से 12 तक के स्कूल 30 अक्टूबर को रहेंगे बंद     |   कर्नाटक कैबिनेट ने नंदिनी दूध की कीमतों में 8 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की     |   दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने आवास पर करवा चौथ मनाया     |   पाकिस्तान में एंबुलेंस के अंदर ऑक्सीजन सिलेंडर फटा, महिला समेत 10 लोगों की मौत     |  

41 साल की हुई बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ

बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ 16 जुलाई को अपना 41वां जन्मदिन मना रही हैं। कैटरीना कैफ ने अपने करियर की शुरुआत टीनएज में  फैशन मॉडल के तौर पर की थी, बाद में उन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम रखा। 

बॉलीवुड में कैटरीना के सफर की शुरुआत फ्लॉप फिल्म से हुई लेकिन उसके बाद उनकी किस्मत ने ऐसा यू टर्न लिया कि आज उनकी गिनती महंगी एक्ट्रेस की लिस्ट में होती है। 

15 साल के करियर में कैटरीना ने बॉलीवुड में कई फिल्में की। उन्होंने "जिंदगी ना मिलेगी दोबारा", "राजनीति", "मैंने प्यार क्यों किया" और "नमस्ते लंदन" जैसी कई मशहूर फिल्मों में बतौर लीड एक्ट्रेस काम किया। 

कैटरीना को आखिरी बार विजय सेतुपति के साथ फिल्म "मेरी क्रिसमस" में देखा गया। बॉलीवुड की सबसे महंगी एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार कैटरीना ने दिसंबर 2021 में बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल से शादी की।

कैटरीना को अपने करियर में कई अवार्ड मिल चुके हैं। उन्हें चार स्क्रीन अवॉर्ड और चार जी सिने अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है। इसके अलावा उन्हें तीन बार फिल्मफेयर के लिए नॉमिनेट भी किया जा चुका है।