Breaking News

पीएम मोदी ने 'मन की बात' में कारगिल दिवस पर शहीद वीर सैनिकों को किया याद     |   जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही बारिश के बीच खोले गए सलाल बांध के सभी गेट     |   प्रह्लाद जोशी ने शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाला     |   पहले लोग मैनपुरी नाम से घबराते थे : CM योगी आदित्यनाथ     |   '2028 का चुनाव नहीं लड़ूंगा', सिद्धारमैया ने किया बड़ा ऐलान     |  

बॉलीवुड अभिनेता जावेद जाफरी का ‘एक्स’ अकाउंट हुआ हैक

अभिनेता जावेद जाफरी ने कहा कि उनका ‘एक्स’ अकाउंट हैक हो गया है।

जावेद जाफरी ने ‘इंस्टाग्राम’ पर एक पोस्ट में तस्वीरें साझा की, जिसमें दिख रहा है कि वे अपने ‘एक्स’ अकाउंट का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे।

उन्होंने फिल्म ‘रॉकस्टार’ के गाने ‘साड्डा हक’ का संदर्भ देते हुए लिखा, “मेरा ‘एक्स’ अकाउंट हैक हो गया है। मैं मुझे फॉलो करने वाले लोगों से अनुरोध करता हूं कि वे एक्स से शिकायत करें। साड्डा हक…एथे रख। शुक्रिया।”

हाल ही में, गायिका श्रेया घोषाल और अभिनेत्री स्वरा भास्कर के ‘एक्स’ अकाउंट भी हैक कर लिए गए थे और बाद में बहाल हो गए थे।

हाल ही में जाफरी की फिल्म “इन गलियों में” रिलीज हुई थी। उनकी अगली फिल्म “धमाल 4” होगी।