Breaking News

लखनऊ स्नातक MLC चुनाव में सपा की उम्मीदवार कांति सिंह ने दर्ज कराई जीत     |   NEET प्रोटेस्ट के दौरान पेलेट गन के इस्तेमाल पर SC में सुनवाई आज     |   सऊदी अरब में हमलों का खतरा, अमेरिका ने अपने कर्मचारियों को देश छोड़ने का दिया आदेश     |   गोवा के वास्को में भीषण आग, कार एक्सेसरीज की दुकान जलकर खाक, मौके पर पहुंचे CM     |   दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, कहीं बूंदाबांदी तो कहीं तेज बारिश, मौसम विभाग का येलो अलर्ट     |  

बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान 42 साल के हुए

बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान सोमवार को 42 साल के हो गए। साल 2008 में आई फिल्म 'जाने तू या जाने ना' उनकी पहली फिल्म थी। इस फिल्म से उन्होंने स्टारडम हासिल किया और घर-घर में मशहूर हो गए। इमरान खान को इस फिल्म के लिए बेस्ट मेल डेब्यू का फिल्मफेयर अवार्ड मिला। अमेरिका में विस्कॉन्सिन के मैडिसन में जन्मे इमरान हमेशा से ही अपने शांत स्वभाव, अभिनय शैली और सहज किरदारों के लिए जाने जाते हैं।

इमरान खान ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है। उन्होंने साल 2010 में आई फिल्म "आई हेट लव स्टोरीज", 2011 में रिलीज ब्लैक कॉमेडी "डेल्ही बेली" और "मेरे ब्रदर की दुल्हन" समेत साल 2012 में आई फिल्म "एक मैं और एक तू" में दमदार एक्टिंग की है। इन सभी फिल्मों में इमरान ने अलग-अलग किरदार निभाए और अपनी दमदार एक्टिंग से सभी को चौंका दिया।

इमरान खान ने साल 1988 में अपने मामा आमिर खान की फिल्म 'कयामनत से कयामनत तक' और 1992 में आई फिल्म "जो जीता वही सिकंदर" में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया था। इमरान की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने 2011 में अवंतिका मलिक से शादी की थी। उनकी एक बेटी भी है। हालांकि, शादी के आठ साल बाद 2019 में दोनों अलग हो गए।