बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार ने रविवार को फिल्मकार प्रियदर्शन के साथ अपनी आगामी हॉरर कॉमेडी 'भूत बंगला' की शूटिंग पूरी की। इस फिल्म के लिए अक्षय और प्रियदर्शन 15 साल बाद फिर से साथ काम करे हैं। उनकी आखिरी फीचर फिल्म 2010 की राजनीतिक व्यंग्य "खट्टा मीठा" थी।
फिल्म में अभिनेत्री वामिका गब्बी भी हैं। 'भूत बंगला' शोभा कपूर और एकता कपूर की बालाजी टेलीफिल्म्स और अक्षय की केप ऑफ गुड फिल्म्स द्वारा निर्मित है। अक्षय कुमार ने अपने एक्स पेज पर फिल्म से जुड़ी एक अपडेट साझा की, जिसमें उन्होंने अभिनेत्री वामिका गब्बी के साथ झरने के नीचे शूटिंग करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया।
उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "और यह #BhoothBangla का समापन है! हमेशा नए-नए आविष्कार करने वाले @priyadarshandir सर के साथ मेरा सातवां पागलपन भरा रोमांच, अनस्टॉपेबल @EktaaRKapoor के साथ मेरा दूसरा सफर और हमेशा हैरान करने वाली वामिका के साथ मेरी पहली लेकिन उम्मीद है कि ये आखिरी नहीं, जादुई यात्रा होगी। पागलपन, जादू और यादों के लिए आभारी हूं।"
अक्षय, जिन्होंने प्रियदर्शन के साथ "हेरा फेरी", "गरम मसाला", "भूल भुलैया" और "भागम भाग" जैसी कई हिट कॉमेडी पर काम किया है, ने दिसंबर में फिल्म की शूटिंग शुरू की। "भूत बंगला" में परेश रावल, तब्बू, असरानी, राजपाल यादव और जिशु सेनगुप्ता भी हैं। ये दो अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने पूरी की फिल्म 'भूत बंगला' की शूटिंग
You may also like
कैप्टन अमेरिका और डॉक्टर डूम' ने दिया दीवाली का तोहफा, इंडिया में बदली Avengers Doomsday की रिलीज डेट.
Shanaya Kapoor की सीरीज ‘Student of the Year: After Dark’ का ट्रेलर रिलीज, मर्डर मिस्ट्री से बढ़ेगा सस्पेंस.
सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इक़बाल की फिल्म ‘तू है मेरी किरन’ रिलीज, पंकज चौहान ने किया निर्माण.
मशहूर शेफ दामू का 72 साल की उम्र में निधन, ‘कुकू विद कोमाली’ से मिली थी खास पहचान.