बॉलीवुड अदाकारा उर्वशी रौतेला मंगलवार को 31 साल की हो गईं। उन्होंने कड़ी मेहनत, दृढ़ संकल्प और अविश्वसनीय सफलता से भरे अपने सफर में एक और मील का पत्थर स्थापित किया। उर्वशी रौतेला का जन्म 25 फरवरी, 1994 को उत्तराखंड में गढ़वाली राजपूत परिवार में मनवर सिंह रौतेला और मीरा रौतेला के घर हुआ था।
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत महज 15 साल की उम्र में मॉडलिंग से की। 2009 में उन्हें मिस टीन इंडिया का ताज पहनाया गया और बाद में उन्होंने साल 2011 में मिस टूरिज्म क्वीन ऑफ द ईयर का खिताब अपने नाम किया। उर्वशी रौतेला 2012 में आई एम शी - मिस यूनिवर्स इंडिया और साल 2015 में मिस दिवा बनीं।
उन्होंने 2013 में "सिंह साहब द ग्रेट" से बॉलीवुड में डेब्य किया। इस फिल्म में वो सनी देओल के साथ लीड रोल में नजर आईं। फिल्म की रिलीज के बाद उर्वशी हनी सिंह के म्यूजिक एल्बम "लव डोज" (2014) में दिखाई दीं। पिछले कुछ सालों में उर्वशी ने लगातार अपने टैलेंट को पर्दे पर साबित किया और कई फिल्में की।
उन्होंने साल 2016 में "सनम रे", 2018 में "हेट स्टोरी 4" और 2019 में "पागलपंती" जैसी कई फिल्मों में काम किया। इसके अलावा उर्वशी रौतेला ने 2017 में आईं फिल्म "काबिल" में आईटम नंबर किया। इस फिल्म के गाने 'हसीनों का दीवाना' में उन्हें खूब पसंद किया गया। बड़े पर्दे पर उर्वशी को हाल ही में फिल्म "जहांगीर नेशनल यूनिवर्सिटी" (2024), "घुसपैठिया" (2024) और "डाकू महाराज" (2025) में देखा गया।
Bollywood News: 31 साल की हुईं बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला
You may also like
कैप्टन अमेरिका और डॉक्टर डूम' ने दिया दीवाली का तोहफा, इंडिया में बदली Avengers Doomsday की रिलीज डेट.
Shanaya Kapoor की सीरीज ‘Student of the Year: After Dark’ का ट्रेलर रिलीज, मर्डर मिस्ट्री से बढ़ेगा सस्पेंस.
सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इक़बाल की फिल्म ‘तू है मेरी किरन’ रिलीज, पंकज चौहान ने किया निर्माण.
मशहूर शेफ दामू का 72 साल की उम्र में निधन, ‘कुकू विद कोमाली’ से मिली थी खास पहचान.