Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

कंगना की 'इमरजेंसी' मूवी की रिलीज पर लगी रोक, एक्ट्रेस बोलीं- कोर्ट जाउंगी

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों अपनी फिल्म 'इमरजेंसी' को लेकर सुर्खियां में हैं. जिसमें वो पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के रोल में नजर आएंगी. लेकिन एक्ट्रेस की ये फिल्म रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई. जिसको लेकर अब कंगना ने बड़ा बयान दिया और कहा कि वो इसके लिए अब कोर्ट जाने को भी तैयार है.

इस फिल्म में उन्हें भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के रोल में देखा जाएगा. फिल्म का ट्रेलर आते ही चर्चा का विषय बन गया था. इसके बाद फिल्म पर विवाद भी शुरू हो गया तो वहीं जैसे-जैसे 'इमरजेंसी' की रिलीज डेट करीब आ रही है फिल्म को लेकर विवाद और बढ़ता जा रहा है. कंगना ने ये भी कहा कि, वो एक कलाकार की आवाज और उसकी स्वतंत्रता को दबाने जा रहे हैं. कुछ लोगों ने तो अपनी बंदूकें भी लहराई हैं और हम हैं बंदूकों से नहीं डरते.." बता दें कि कंगना रनौत की ये फिल्म 6 सितंबर को रिलीज होने वाली है.