Breaking News

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदलने का काम किया: अमित शाह     |   यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 2-3 नवंबर को भारी बारिश का अनुमान: IMD     |   पीएम मोदी पीएम-किसान योजना के तहत 18,680 करोड़ रुपये करेंगे जारी     |   उत्तराखंड के कई जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी     |   दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में बारिश     |  

होली के बाद होगा बड़े मियां छोटे मियां का ट्रेलर रिलीज

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ स्टारर फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म के टीजर और गाने सामने आने के बाद से दर्शकों में इस फिल्म को लेकर काफी क्रैज है। दर्शक बेसब्री से फिल्म के ट्रेलर का भी इंतजार कर रहे थे, लेकिन अब उनका इंतजार खत्म होने वाला है। मेकर्स ने फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित 'बड़े मियां छोटे मियां' का ट्रेलर 26 मार्च को बड़े पर्दे पर रिलीज किया जाएगा।