Breaking News

अमित शाह 30 अक्टूबर 2026 को लखनऊ के दौरे पर रहेंगे     |   प्रयागराज जिले में कक्षा 6 से 12 तक के स्कूल 30 अक्टूबर को रहेंगे बंद     |   कर्नाटक कैबिनेट ने नंदिनी दूध की कीमतों में 8 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की     |   दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने आवास पर करवा चौथ मनाया     |   पाकिस्तान में एंबुलेंस के अंदर ऑक्सीजन सिलेंडर फटा, महिला समेत 10 लोगों की मौत     |  

बॉक्स ऑफिस पर Bad Newz दबदबा कायम, 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा किया पार

Bad Newz Box Office Collection: विक्की कौशल-तृप्ति डिमरी की मूवी "बैड न्यूज़" ने दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म मेकरों ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।  आनंद तिवारी के डायरेक्शन और एमी विर्क की एक्टिंग वाली ये मूवी 19 जुलाई को रिलीज हुई और थियेटरों में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म का कुल कलेक्शन 102.77 करोड़ रुपये है।

धर्मा प्रोडक्शंस ने 'एक्स' पर पोस्ट में लिखा है, "एक ग्लोबल मनोरंजक हिट! दो सप्ताह में 102.77 करोड़।" बच्चों के पिता को लेकर बनी कहानी में विक्की कौशल और विर्क के किरदार ये साबित करने के लिए एक-दूसरे से मुकाबला करते हैं कि बच्चों के लिए सबसे अच्छा पिता कौन होगा। फिल्म में नेहा धूपिया भी अहम किरदार में हैं।

फिल्म का गाना "तौबा तौबा", जिसे कनाडा स्थित रैपर करण औजला ने गाया था। ये गाना कौशल के हुक स्टेप के साथ इंटरनेट पर तुरंत हिट हो गया।