Breaking News

लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |   गुजरात: फायर डिपार्टमेंट ने अब तक 11 लोगों को बचाया     |   दुर्गा पूजा समारोह के लिए बुक होगा ईडन गार्डन्स, सरकार ने CAB को लिखा पत्र     |  

कंगना रनौत ने दलाई लामा से की मुलाकात

एक्टर और मंडी लोकसभा सीट से बीजेपी की उम्मीदवार कंगना रनौत ने तिब्बती धर्म गुरु दलाई लामा से मुलाकात की। इस दौरान हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता जयराम ठाकुर भी मौजूद रहे।

कंगना रनौत ने कहा, "मैं चंबा जाने के लिए बहुत उत्साहित हूं क्योंकि ये हिमाचल प्रदेश की सबसे खूबसूरत जगह है। हम चंबा जिले के विकास के लिए काम करेंगे।" मंडी सीट पर कंगना रनौत का मुकाबला राज्य की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार में मंत्री विक्रमादित्य सिंह से है।