Breaking News

कोलकाता से एक गिरफ्तार, पाकिस्तानी खुफिया अधिकारियों के लिए जासूसी करने का आरोप     |   विदेश से लौटते ही कल पीएम मोदी कैबिनेट मंत्रियों के साथ मीटिंग करेंगे     |   रोम: पीएम मोदी को खाद्य एवं कृषि संगठन का सर्वोच्च सम्मान मिला     |   भोपाल: ट्विशा का दूसरा पोस्टमार्टम नहीं होगा, परिवार की याचिका कोर्ट से खारिज     |   केरलम में दूध के दाम चार रुपये बढ़े, एक जून से होंगे लागू     |  

बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने पुरी में भगवान जगन्नाथ के किए दर्शन

ओडिशा के पुरी में बीजेपी सांसद हेमा मालिनी और संबित पात्रा ने शनिवार को लोगों के साथ होली मनाई। हेमा मालिनी ने होली समारोह के लिए किए गए इंतजाम के लिए संबित पात्रा को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, "इस साल मुझे पुरी में भगवान जगन्नाथ के साथ होली मनाने का मौका मिला, जहां मैं पहले बांके बिहारी के साथ मथुरा में होली खेलती थी।"

हेमा मालिनी ने सुबह जगन्नाथ मंदिर के दर्शन किए और भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद लिया। संबित पात्रा ने कहा, "ये हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन है क्योंकि हम यहां जगन्नाथ धाम पुरी में होली मना रहे हैं। भगवान जगन्नाथ ने हम सभी को आशीर्वाद दिया है। कल डोला पूर्णिमा हमारे लिए बहुत शुभ दिन था। सभी पुरी निवासी होली खेल रहे हैं।"