बॉलीवुड की ‘टिकू वेड्स शेरू’ और ‘मर्दानी 2’ जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुकी अभिनेत्री अवनीत कौर ने मंगलवार को हॉलीवुड अभिनेता टॉम क्रूज के साथ मुलाकात की तस्वीर साझा की। कौर ने ये तस्वीरें क्रूज की नवीनतम फिल्म ‘मिशन : इम्पॉसिबल - द फाइनल रेकनिंग’ की भारत में रिलीज होने से पहले साझा की हैं।
कौर पिछले साल फिल्म के सेट पर क्रूज से पहली बार मिली थीं। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अमेरिकी स्टार के साथ दो नई तस्वीरें साझा कीं। कौर ने कैप्शन में लिखा, ‘‘नमस्ते मेरे और मिस्टर क्रूज की तरफ से पूरे इंडिया को। आपसे दोबारा मिलकर खुशी हुई।’’
कौर (23) ने इससे पहले नवंबर 2024 में ‘‘मिशन: इम्पॉसिबल - द फाइनल रेकनिंग’’ के लंदन स्थित सेट पर क्रूज से मुलाकात की थी। यह फिल्म शनिवार को भारतीय सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जाएगी। कौर द्वारा इंस्टाग्राम पेज पर साझा किए गए वीडियो के अनुसार, वह दुनिया भर के उन चुनिंदा कलाकारों में शामिल थीं, जिन्हें फिल्म स्टूडियो पैरामाउंट पिक्चर्स द्वारा सेट पर आने के लिए आमंत्रित किया गया था, जहां उन्होंने स्टंट का अनुभव भी लिया।
अवनीत कौर अभिनेता टॉम क्रूज से फिर मिलीं, 'एमआई' स्टार के साथ तस्वीर साझा की
You may also like
कैप्टन अमेरिका और डॉक्टर डूम' ने दिया दीवाली का तोहफा, इंडिया में बदली Avengers Doomsday की रिलीज डेट.
Shanaya Kapoor की सीरीज ‘Student of the Year: After Dark’ का ट्रेलर रिलीज, मर्डर मिस्ट्री से बढ़ेगा सस्पेंस.
सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इक़बाल की फिल्म ‘तू है मेरी किरन’ रिलीज, पंकज चौहान ने किया निर्माण.
मशहूर शेफ दामू का 72 साल की उम्र में निधन, ‘कुकू विद कोमाली’ से मिली थी खास पहचान.