अभिनेता कमल हासन ने शुक्रवार को कहा कि दिग्गज फिल्मकार मणिरत्नम के साथ उनकी नई फिल्म ‘ठग लाइफ’ के ऑडियो लॉन्च कार्यक्रम का समय ‘हमारे देश की सीमा पर हो रहे घटनाक्रम और वर्तमान में उच्च अलर्ट की स्थिति' के मद्देनजर पुनर्निर्धारित कर दिया गया है।
उन्होंने बयान में कहा कि फिल्म का ऑडियो लॉन्च कार्यक्रम 16 मई को होना था, लेकिन अब ये नई तारीख पर होगा, जिसकी घोषणा ‘बाद में अधिक उपयुक्त समय पर की जाएगी।’ उन्होंने कहा, ‘‘कला प्रतीक्षा कर सकती है। भारत पहले आता है। हमारे देश की सीमा पर हो रहे घटनाक्रम और वर्तमान में उच्च अलर्ट की स्थिति को देखते हुए, हमने ‘ठग लाइफ’ के ऑडियो लॉन्च का समय पुनर्निर्धारित करने का निर्णय लिया है, जिसे पहले 16 मई को किया जाना था।"
उन्होंने कहा, ‘‘ हमारे सैनिक हमारी मातृभूमि की रक्षा में अदम्य साहस के साथ अग्रिम मोर्चे पर डटे हुए हैं। मेरा मानना है कि यह जश्न मनाने का नहीं, बल्कि एकजुटता दिखाने का समय है। इस समय, हमारी संवेदनाएं हमारे सशस्त्र बलों के उन बहादुर पुरुषों और महिलाओं के साथ हैं, जो हमारे देश की सुरक्षा के लिए सजग हैं।’’
अभिनेता ने कहा कि सभी नागरिकों का कर्तव्य है कि वे ‘संयम और एकजुटता’ के साथ प्रतिक्रिया दें। गैंगस्टर ड्रामा फिल्म ‘ठग लाइफ’ में हासन और मणिरत्नम 35 साल के अंतराल के बाद फिर से साथ काम कर रहे हैं। ये तमिल सुपरस्टार की 234वीं फिल्म होगी। इससे पहले दोनों ने 1987 की हिट फिल्म ‘नायकन’ में काम किया था। ‘ठग लाइफ’ फिल्म पांच जून को देशभर में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
अभिनेता कमल हासन की फिल्म ‘ठग लाइफ’ के ऑडियो लॉन्च का कार्यक्रम टला
You may also like
कैप्टन अमेरिका और डॉक्टर डूम' ने दिया दीवाली का तोहफा, इंडिया में बदली Avengers Doomsday की रिलीज डेट.
Shanaya Kapoor की सीरीज ‘Student of the Year: After Dark’ का ट्रेलर रिलीज, मर्डर मिस्ट्री से बढ़ेगा सस्पेंस.
सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इक़बाल की फिल्म ‘तू है मेरी किरन’ रिलीज, पंकज चौहान ने किया निर्माण.
मशहूर शेफ दामू का 72 साल की उम्र में निधन, ‘कुकू विद कोमाली’ से मिली थी खास पहचान.