Breaking News

अमित शाह 30 अक्टूबर 2026 को लखनऊ के दौरे पर रहेंगे     |   प्रयागराज जिले में कक्षा 6 से 12 तक के स्कूल 30 अक्टूबर को रहेंगे बंद     |   कर्नाटक कैबिनेट ने नंदिनी दूध की कीमतों में 8 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की     |   दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने आवास पर करवा चौथ मनाया     |   पाकिस्तान में एंबुलेंस के अंदर ऑक्सीजन सिलेंडर फटा, महिला समेत 10 लोगों की मौत     |  

Khatron Ke Khiladi 14 से निकाले जाने के बाद आसिम रियाज का पहला पोस्ट

'खतरों के खिलाड़ी 14' का आगाज हो चुका है। शो का शुरुआती एपिसोड की हर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर चर्चा है। जिस कंटेस्टेंट के आने की फैंस में खुशी थी, अब उसी के बाहर होने पर लोगों ने तरह-तरह के कमेंट किए हैं। आसिम रियाज का अभिषेक कुमार से झगड़ा और फिर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) से बहस हो गई, जिस कारण होस्ट रोहित ने उन्हें बाहर निकलने को कह दिया।

'खतरों के खिलाड़ी 14' का ये एपिसोड काफी चर्चा में है। शो का प्रोमो जारी किया है, जिसमें आसिम रियाज (Asim Riaz) को रोहित शेट्टी गुस्से में आकर शो छोड़ने की बात कह देते हैं। तब से आसिम सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। कोई उनके एरोगेंस की बात कर रहा है, तो किसी ने अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) को उन्हें उकसाने का आरोप लगाया है। इस बीच आसिम ने कुछ तस्वीरें शेयर कर कैप्शन में एक मैसेज ड्रॉप किया है। 

आसिम ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'बिल्ट इन पेन।' इसका मतलब है कि दर्द ने मुझे बनाया है।