Breaking News

एमएलसी चुनाव: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत     |   भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, 17676 मतों से विजयी     |   इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं     |   सूडान के दारफुर में बाजार पर ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत, सेना पर आरोप     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा आज     |  

विवाद के बाद आशीष चंचलानी ने जारी किया पहला वीडियो, बोले- लड़ लेंगे

यूट्यूबर आशीष चंचलानी ने इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद के बाद पहली बार वीडियो शेयर करके अपना रिएक्शन दिया. आशीष ने वीडियो में कहा, 'सभी लोग ध्यान रखिए. साथ रहने के लिए थैंक्यू.' वीडियो में आशीष इमोशनल नजर आए.

इमोशनल हुए आशीष, बोले- लड़ लेंगे

उन्होंने वीडियो में कहा, 'हैलो दोस्तों, मैंने आप लोगों के मैसेज पढ़ें. चल रहा है. मैंने सोचा कि मैं आप लोगों से बात कर लेता हूं. अब जब वीडियो चालू किया तो समझ ही नहीं आ रहा कि क्या कहूं. लड़ लेंगे सिचुएशन से. देखे ऐसे मुश्किल समय. सीख लेंगे कुछ नया. मैं रिक्वेस्ट करता हूं. मेरी फैमिली और मुझे याद रखना. जब भी हम वापस आएं. काम मेरा थोड़ा इधर उधर हो गया है. लेकिन जब भी वापस आऊं मुझे सपोर्ट करना. हम कड़ी मेहनत करेंगे. सभी लोग ध्यान रखो.'

बता दें कि समय रैना का शो इंडियाज गॉट लेटेंट लंबे समय से विवादों में है. शो के आखिरी एपिसोड में रणवीर इलहाबादिया और आशीष चंचलानी नजर आए थे. इस शो में रणवीर ने कुछ अश्लील मजाक किए थे. उन्होंने एक कंटेस्टेंट को पूछा था- आप अपने पेरेंट्स को इंटीमेट होते हुए हर रोज पूरी जिंदगी देखना चाहते हो या फिर एक बार उन्हें ज्वॉइन करके देखना बंद करना चाहते हो.

रणवीर के इस बयान के बाद काफी विवाद हुआ. समय रैना का शो बैन हो गया. उन्होंने अपने यूट्यूब पर शो से जुड़े सारे वीडियोज डिलीट कर दिए. वहीं विवाद बढ़ने के बाद रणवीर ने माफी भी मांगी थी. हालांकि, उनकी काफी आलोचना हुई थी. कई एक्टर्स ने उनके खिलाफ बयान दिए थे.