Breaking News

दक्षिण मुंबई में पुरानी इमारत की बालकनी गिरी, एक व्यक्ति की मौत     |   'पाकिस्तान से बात हो...', PM मोदी-शहबाज को चिट्ठी लिखने वालों में मणिशंकर अय्यर और हुमायूं कबीर     |   चढ़ावा चोरी केस: लवकुश-अनुकल्प मिश्रा के घर समेत कई जगहों पर अयोध्या पुलिस की रेड     |   'सब लोग एक होकर पार्टी को मजबूत करो', लालू यादव की बड़ी अपील     |   कतर के पीएम से मिले कुशनर और विटकॉफ, अमेरिका-ईरान डील पर बड़ी चर्चा     |  

पुराने दिनों को याद कर भावुक हुईं अर्चना

अभिनेत्री अर्चना पूरन सिंह इन दिनों द ग्रेट इंडियन कपिल शो में बतौर जज नजर आ रही हैं। इस शो से पहले अर्चन कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में भी जज रह चुकी हैं। दर्शक उनकी हंसी के दीवाने हैं। द ग्रेट इंडियन कपिल शो में हमेशा हंसती-मुस्कुराती दिखने वाली अर्चना कभी एंग्जायटी से लड़ाई लड़ चुकी हैं। अभिनेत्री ने अभी हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट साझा की जिसमें उन्होंने अपनी एंग्जायटी के बारे में खुलकर बाते करी। 

पोस्ट साझा करते हुए वो लिखती है आज लोग इसे एंग्जायटी कहते हैं, लेकिन हमारे समय में हमें इस शब्द के बारे में भी नहीं पता था। मुझे परीक्षा से पहले तो किसी इंटरव्यू से पहले या डेट पर जाने से पहले पेट में कुछ गांठ सा महसूस होता था, लेकिन मुझे यह नहीं पता था कि इसी को एंग्जायटी कहते हैं।