Breaking News

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदलने का काम किया: अमित शाह     |   यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 2-3 नवंबर को भारी बारिश का अनुमान: IMD     |   पीएम मोदी पीएम-किसान योजना के तहत 18,680 करोड़ रुपये करेंगे जारी     |   उत्तराखंड के कई जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी     |   दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में बारिश     |  

YRF यूनिवर्स में हुई एक और दिग्गज एक्टर की एंट्री

यशराज फिल्म्स का स्पाई यूनिवर्स लगातार बढ़ता जा रहा है। सलमान खान, ऋतिक रोशन और शाहरुख खान पहले से ही इस बड़ी यूनिवर्स का हिस्सा हैं, अब इस यूनिवर्स में एक और दिग्गज एक्टर शामिल होने वाला है 

दरअसल यशराज ने अनिल कपूर के साथ एक डील कर ली है। मेकर्स ने अनिल कपूर से एक लॉन्ग टर्म डील की है। यानी अनिल कपूर वाईआरएफ यूनिवर्स की आने वाली कई फिल्मों का हिस्सा हो सकते हैं।