Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

अनन्या पांडे ने किया श्रद्धा कपूर को इग्नोर, आदित्य ने श्रद्धा को लगाया गले

बॉलीवुड के हैंडसम हंक कहे जाने वाले आदित्य रॉय कपूर इन दिनों अपने नए लव एंगल के चलते काफी सुर्खियों में है, आदित्य, चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे को डेट कर रहे है, हाल ही में दोनों की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वाइरल हुई थी लेकिन दोनों ने अपने रिलेशनशिप के मामले में चुप्पी साधी हुई है। अब एक बार फिर कपल को साथ में स्पॉट किया गया है। 

अनंत अंबानी और राधिका मर्चंट के PRE WEDDING FUNCTION में दोनों एक साथ दिखाई दिए है। जिसे देख फैंस का कहना है कि दोनों चाहे कितना भी छुपाए लेकिन इनका रिश्ता छुपाए नहीं छुपता, इसी बीच श्रद्धा कपूर भी जामनगर एयरपोर्ट पर दिखाई दी। जिसका एक विडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, दरअसल विडियो में आदित्य श्रद्धा को गले लगाते हुए नजर आ रहे वहीं दूसरी और अनन्या श्रद्धा को पूरी तरह से इग्नोर करती हुई दिख रही है । 

फिल्म Aashiqui 2 के बाद आदित्य और श्रद्धा के रिलेशनशिप की भी खबरे थी लेकिन कुछ समय बाद किसी वजह से दोनों अलग हो गए थे, जामनगर एयरपोर्ट पर अनन्या का श्रद्धा को इस तरह इग्नोर करना साफ बताता है की वो श्रद्धा से JEALOUS हो रही थी, आदित्य का श्रद्धा को गले लगाना अनन्या को बिल्कुल पसंद नहीं आया ।