Breaking News

ब्रेंट क्रूड की कीमत फिर 100 डॉलर के पार, 7 हफ्ते बाद आया उछाल     |   अकृति चौधरी की NSA हिरासत रद्द करने के HC फैसले को SC में चुनौती देगी UP सरकार     |   देश के सात रेलवे प्रोजेक्ट अब फोर ट्रैक होंगे, कैबिनेट ने दी मंजूरी     |   बहन-बेटी की सुरक्षा में सेंध लगाई तो जगह या तो जेल होगी या जहन्नुम: CM योगी     |   मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 7 रेलवे प्रोजेक्‍ट्स को मिली 4 लेन की मंजूरी, अब देर नहीं होंगी ट्रेनें     |  

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट शादी के बंधन में बंधे

एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी अपनी बचपन की दोस्त राधिका मर्चेंट के साथ मुंबई में दुनिया भर की मशहूर हस्तियों की मौजूदगी में हुए भव्य समारोह में शादी के बंधन में बंध गए।

अनंत और राधिका के शादी समारोह में दुनिया भर की मशहूर हस्तियां, राजनेता, हिंदी और दक्षिण भारतीय सिनेमा जगत की हस्तियां और देश के लगभग सभी टॉप क्रिकेटर शामिल हुए।

 किम कार्दशियन और उनकी बहन ख्लोए, नाइजीरियाई रैपर रेमा, ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर, सऊदी अरामको के सीईओ अमीन नासेर से लेकर सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के चेयरमैन जे ली और दवा कंपनी जीएसके पीएलसी की मुख्य कार्यकारी एम्मा वाल्म्सली जैसे ग्लोबल बिजनेस टाइकून शादी समारोह में मशहूर थे। अनंत और राधिका की शादी को साल की सबसे बड़ी शादी बताया जा रहा है।

मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी की शादी हुई। 13 जुलाई को "शुभ आशीर्वाद"और 14 जुलाई को "मंगल उत्सव" होगा। यानी अनंत और राधिका के "शुभ विवाह" के बाद शादी का रिसेप्शन। 15 जुलाई को मुंबई में एक और रिसेप्शन रखा गया है।