Breaking News

एमएलसी चुनाव: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत     |   भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, 17676 मतों से विजयी     |   इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं     |   सूडान के दारफुर में बाजार पर ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत, सेना पर आरोप     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा आज     |  

एमी जैक्सन और एड वेस्टविक बने माता-पिता, घर आया नन्हा मेहमान

अभिनेत्री एमी जैक्सन और एड वेस्टविक माता पिता बन गए हैं। उनके घर बेटे ने जन्म लिया है।इस खुशखबरी को दोनों नेे सोशल मीडिया पर शेयर किया। सोमवार को वेस्टविक ने कुछ ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें पोस्ट कीं। इसमें एमी और उनका बेटा नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपने बेटे का नाम ऑस्कर अलेक्जेंडर वेस्टविक रखा।

पोस्ट में लिखा था, "स्वागत है बेबी बॉय, ऑस्कर अलेक्जेंडर वेस्टविक।" एमी और वेस्टविक ने अगस्त 2023 में शादी की थी। इससे पहले, एमी होटल व्यवसायी जॉर्ज पनायिओटू के साथ रिश्ते में थीं और उनका एक बेटा आंद्रेयास भी है। एमी और जॉर्ज 2015 में मिले थे, 2019 में सगाई की, लेकिन 2021 में अलग हो गए।

एमी ने 2010 में तमिल फिल्म "मद्रासपट्टिनम" से अपने करियर की शुरुआत की थी और "एक दीवाना था" और "सिंह इज ब्लिंग" जैसी फिल्मों में भी काम किया है। वहीं, वेस्टविक टीवी सीरीज "गॉसिप गर्ल" में अपनी भूमिका के लिए जाने जाते हैं।