Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

एक्टर कपल एमी जैक्सन और एड वेस्टविक ने की शादी, शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें

एक्टर कपल एमी जैक्सन और एड वेस्टविक ने रविवार को इटली में शादी कर ली। दोनों ने रविवार को इंस्टाग्राम पोस्ट में सेरेमनी की तस्वीरें शेयर कीं। उन्होंने पोस्ट का कैप्शन दिया, "सफर अभी शुरू हुआ है।"

एमी ने ऑफ-शोल्डर वाइट गाउन और वेस्टविक ने ब्लैक बो के साथ वाइट सूट कैरी किया था। 37 साल के वेस्टविक ने 29 जनवरी को स्विट्जरलैंड में 32 साल की एमी को प्रपोज किया था।

एमी को "एक दीवाना था" और "क्रैक" जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है, जबकि वेस्टविक अमेरिकी ड्रामा सीरीज "गॉसिप गर्ल" के लिए मशहूर हैं। जैक्सन की पहले लंदन के उद्यमी जॉर्ज पानायियोटौ से सगाई हुई थी, जिनसे उनका चार साल का बेटा एंड्रियास भी है।