Breaking News

दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के सभी मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट अब खुल गए हैं     |   कनॉट प्लेस में मोबाइल इंटरनेट सेवा बहाल हुई     |   केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है     |   'उसको तो जाना ही था ये हिंदुस्तान के भविष्य की जीत है...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले राहुल गांधी     |   CJP का धरना खत्म, युवा जंतर-मंतर के आसपास से बाहर निकलने लगे     |  

अमिताभ बच्चन ने की बेटे अभिषेक के अभिनय की तारीफ, कहा- हर किरदार बखूबी निभाया

दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने बेटे अभिषेक बच्चन के अभिनय की सोशल मीडिया पर जमकर प्रशंसा की। इस साल अभिषेक ने तीन अलग-अलग फिल्मों में अभिनय किया है, जो उनके पिता को पसंद आया। 

एक भावुक पोस्ट में, अमिताभ ने अभिषेक की फिल्मों 'आई वांट टू टॉक', 'हाउसफुल 5' और 'कालीधर लापता' के लिए उनकी तारीफ की। उन्होंने कहा कि हर भूमिका अलग थी और अभिषेक ने हर किरदार को बखूबी निभाया।

अमिताभ ने लिखा, "एक साल में तीन फिल्में बनाईं, तीनों में अलग-अलग भूमिकाएं और तीनों में ऐसा अभिनय, ऐसे किरदार; कहीं भी ऐसा नहीं लगा कि यह अभिषेक बच्चन हैं, नहीं... किसी में भी ऐसा लगा कि यह किरदार ही है।"