Breaking News

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदलने का काम किया: अमित शाह     |   यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 2-3 नवंबर को भारी बारिश का अनुमान: IMD     |   पीएम मोदी पीएम-किसान योजना के तहत 18,680 करोड़ रुपये करेंगे जारी     |   उत्तराखंड के कई जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी     |   दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में बारिश     |  

एक्शन से भरपूर 'क्रैक' का धांसू टीजर रिलीज, विद्युत जामवाल के दुश्मन बन छा गए अर्जुन रामपाल

कमांडो, खुदा हाफीज और फोर्स जैसी फिल्मों में अपने एक्शन सींस से हैरान करने वाले विद्युत जामवाल एक बार फिर बड़े पर्दे पर मारधाड़ करते दिखाई देंगे। आगामी फिल्म क्रैक में विद्युत के धमाकेदार एक्शन की एक झलक दिखाई दी है।

आदित्य दत्त के निर्देशन में बनी फिल्म क्रैक अगले साल सिनेमाघरों में दस्तक देगी। विद्युत के एक्शन के दीवाने फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। फाइनली फिल्म की एक झलक सामने आ गई है। जी हां, विद्युत ने सोशल मीडिया पर क्रैक का धांसू टीजर रिलीज किया है। 

क्रैक के टीजर की शुरुआत ही एक्शन से होती है। प्लेन से नीचे कूदने वाला सीन हो या फिर दुश्मनों के साथ खतरनाक फाइटिंग, फिल्म का टीजर शानदार लग रहा है। फिल्म में डायलॉग भी दमदार है। विद्युत कहते दिखे, "जिंदगी तो साला सबके साथ ही खेलती है, लेकिन असली प्लेयर वही है, जो जिंदगी के साथ खेले। डर नहीं, डेयरिंग से खेलता हूं और दिमाग से थोड़ा क्रैक हूं।"