Breaking News

अमित शाह 30 अक्टूबर 2026 को लखनऊ के दौरे पर रहेंगे     |   प्रयागराज जिले में कक्षा 6 से 12 तक के स्कूल 30 अक्टूबर को रहेंगे बंद     |   कर्नाटक कैबिनेट ने नंदिनी दूध की कीमतों में 8 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की     |   दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने आवास पर करवा चौथ मनाया     |   पाकिस्तान में एंबुलेंस के अंदर ऑक्सीजन सिलेंडर फटा, महिला समेत 10 लोगों की मौत     |  

कुछ सुन नहीं पा रही है सिंगर अलका याग्निक, हुई इस रेयर बीमारी की शिकार

प्लेबैक सिंगर अलका याग्निक ने खुलासा किया है कि उन्हें रेयर हियरिंग डिसऑर्डर का पता चला है। सोमवार रात इंस्टाग्राम पर पोस्ट में उन्होंने  इसकी जानकारी दी। याग्निक ने कहा कि उन्हें वायरल होने की वजह से सेंसरी न्यूरल नर्व हियरिंग लॉस का पता चला है।

उन्होंने पोस्ट में कहा, "मेरे सभी फैंस, दोस्तों, फॉलोअर्स और शुभचिंतकों को। कुछ हफ्ते पहले, जब मैं फ्लाइट से बाहर निकली, तो मुझे अचानक महसूस हुआ कि मैं कुछ भी नहीं सुन पा रही हूं। एपिसोड के बाद के हफ्तों में कुछ साहस जुटाकर, मैं चाहती हूं मैं अब अपने उन सभी दोस्तों और शुभचिंतकों के लिए अपनी चुप्पी तोड़ रही हूं जो मुझसे पूछ रहे हैं कि मैं कहां गायब हूं।"

58 साल की सिंगर ने लिखा, "मेरे डॉक्टरों ने इसे वायरल हमले होने की वजह से सेंसरी न्यूरल नर्व हियरिंग लॉस बताया है। इस अचानक और बड़े झटके ने मुझे पूरी तरह से हिला दिया है।"

अलका ने अपने फैंस से शुभकामनाएं भेजने और उनके लिए प्रार्थना करने के लिए भी कहा है। याग्निक ने कहा, "आपके सभी प्यार और समर्थन से मैं अपने जीवन को फिर से व्यवस्थित करने और जल्द ही आपके पास वापस आने की उम्मीद कर रही हूं। इस अहम समय में आपका समर्थन और समझ मेरे लिए बहुत मायने रखेगी।"