Breaking News

सीतामढ़ी में कुख्यात अपराधी राकेश यादव के भाई को अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, मौत     |   ठाणे: मेट्रो निर्माण कार्य के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरा 26 टन वजन वाला कंटेनर, टला बड़ा हादसा     |   ग्रेटर नोएडा: एल्डिगो सोसाइटी में वाटर टैंक सफाई के दौरान 2 की दम घुटने से मौत     |   जम्मू-कश्मीर के दरहाली अट्टी इलाके में अचानक आई बाढ़, घरों और खेतों में घुसा पानी     |   दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, यात्रियों के लिए बड़ी राहत     |  

बॉक्स ऑफिस पर 'Kesari Chapter 2' की धूम, दो दिन में कमाए इतने करोड़ रुपये

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और आर. माधवन अभिनीत "केसरी चैप्टर 2" ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर दो दिनों में 17.92 करोड़ रुपये की कमाई की है। निर्माताओं ने रविवार को इसकी घोषणा की। ये फिल्म जलियांवाला बाग हत्याकांड की अनकही कहानी पर आधारित है, जिसमें अनन्या पांडे भी हैं और इसका निर्देशन पहली बार फिल्म निर्माता करण सिंह त्यागी ने किया है। धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित ये फिल्म शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई।

प्रोडक्शन बैनर ने अपने एक्स हैंडल पर फिल्म ने किस दिन कितनी कमाई की, इसकी जानकारी दी। फिल्म ने अपने पहले दिन 7.84 करोड़ रुपये और शनिवार को 10.08 करोड़ रुपये की कमाई की। कैप्शन में लिखा है, "एक ऐसा मामला जिसने साम्राज्य को हिलाकर रख दिया। एक फिल्म जो बॉक्स ऑफिस को हिला रही है। अभी अपनी टिकटें बुक करें। #केसरीचैप्टर2 अब दुनिया भर के सिनेमाघरों में।"

यह फिल्म वकील सी शंकरन नायर की सच्ची कहानी बयां करती है, जिन्होंने 1920 के दशक में ब्रिटिश साम्राज्य के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ी थी। यह फिल्म शंकरन नायर के परपोते रघु पलात और उनकी पत्नी पुष्पा पलात की किताब 'द केस दैट शुक द एंपायर' पर आधारित है।

इसमें 1924 के मानहानि मुकदमे का विवरण है जिसमें पंजाब के पूर्व लेफ्टिनेंट गवर्नर और जलियांवाला बाग हत्याकांड के सूत्रधार माइकल ओ’डायर ने नायर पर मुकदमा दायर किया था, जिन्होंने अपनी किताब में पंजाब में ब्रिटिश अत्याचारों की आलोचना की थी।