Breaking News

PM मोदी ने ओमान के सुल्तान और कुवैत के क्राउन प्रिंस से बात की     |   अरविंद केजरीवाल कल मनीष सिसोदिया के घर पर होली मनाएंगे     |   कतर के विदेश मंत्रालय ने कहा कि कल ईरानी जेट विमानों को मार गिराने से पहले चेतावनी दी गई थी     |   तमिलनाडु कांग्रेस चीफ बोले- DMK के साथ गठबंधन के लिए बातचीत जारी     |   पूर्ण चंद्र ग्रहण शुरू, चंद्रोदय होते ही भारत के कई हिस्सों में आएगा नजर     |  

अक्षय कुमार की फिल्म 'Sky Force' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, दो दिन में कमाए करोड़ों रुपये

अभिनेता अक्षय कुमार और वीर पहारिया की एक्शन ड्रामा फिल्म "स्काई फोर्स" ने दो दिन में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 42 करोड़ रुपये की कमाई की है। निर्माताओं ने रविवार को इसकी घोषणा की। "स्काई फोर्स" भारत के पहले और अब तक के सबसे घातक हवाई हमले की अनटोल्ड स्टोरी है। ये फिल्म शुक्रवार को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। 

निर्माता दिनेश विजान के बैनर मैडॉक फिल्म्स ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म के कलेक्शन के बारे में जानकारी दी। जानकारी के मुताबिक, "स्काई फोर्स" ने शुक्रवार 24 जनवरी को 15.30 करोड़ रुपये की कमाई की और शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर 26.30 करोड़ रुपये की कमाई की। फैन "स्काई फोर्स" को काफी पसंद कर रहे हैं। मैडॉक फिल्म्स ने फिल्म के दो दिन के कलेक्शन को लेकर पोस्ट किया। 

संदीप केलवानी और अभिषेक कपूर ने इस फिल्म को मिलकर डायरेक्ट किया है। अभिनेता वीर पहारिया की ये पहली फिल्म है। ये फिल्म भारतीय वायुसेना के अधिकारी टी विजया (वीर) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान लापता हो जाता है। अक्षय ने अपने साथी वायुसेना अधिकारी केओ आहूजा की भूमिका निभाई है, जो विजया को खोजने के लिए मिशन पर निकलता है। "स्काई फोर्स" में सारा अली खान और निमरत कौर भी लीड रोल में हैं।