Breaking News

अमित शाह 30 अक्टूबर 2026 को लखनऊ के दौरे पर रहेंगे     |   प्रयागराज जिले में कक्षा 6 से 12 तक के स्कूल 30 अक्टूबर को रहेंगे बंद     |   कर्नाटक कैबिनेट ने नंदिनी दूध की कीमतों में 8 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की     |   दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने आवास पर करवा चौथ मनाया     |   पाकिस्तान में एंबुलेंस के अंदर ऑक्सीजन सिलेंडर फटा, महिला समेत 10 लोगों की मौत     |  

'पटना की परी' बनकर Akshara Singh ने मचाया धमाल

भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार अक्षरा सिंह ने अपने नए सॉन्ग 'पटना की परी' के रिलीज होते ही धूम मचा दी है. ये धमाकेदार गाना,  सारेगामा हम भोजपुरी के साथ साथ सारे लीडिंग OTT म्यूजिक स्ट्रीमिंग एप्स पर रिलीज हुआ है. यह गाना दर्शकों द्वारा पसंद किया जा रहा है. 

अक्षरा सिंह, जो अपनी बेहतरीन अदाकारी और शानदार गायकी के लिए जानी जाती हैं, ने इस गाने से अपनी अदाओं और आवाज के द्वारा सभी का दिल जीत लिया है. गाना आज ही रिलीज हुआ है और देखते ही देखते वायरल हो रहा है. 

'पटना की परी' इस गाने में अक्षरा सिंह का नया अवतार दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है. इस गाने के जरिए उन्होंने अपने फैंस को फिर इम्प्रेस कर दिया है.

उनकी अदाकारी और गायकी बहुत ही शानदार है जिस वजह से वे इस गाने को बार-बार सुनना और देखना पसंद कर रहे हैं. गाने की शानदार बीट्स, आकर्षक लिरिक्स और अक्षरा की मनमोहक प्रस्तुति इसे एक जबरदस्त हिट बना रहा है.