Breaking News

लखनऊ स्नातक MLC चुनाव में सपा की उम्मीदवार कांति सिंह ने दर्ज कराई जीत     |   NEET प्रोटेस्ट के दौरान पेलेट गन के इस्तेमाल पर SC में सुनवाई आज     |   सऊदी अरब में हमलों का खतरा, अमेरिका ने अपने कर्मचारियों को देश छोड़ने का दिया आदेश     |   गोवा के वास्को में भीषण आग, कार एक्सेसरीज की दुकान जलकर खाक, मौके पर पहुंचे CM     |   दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, कहीं बूंदाबांदी तो कहीं तेज बारिश, मौसम विभाग का येलो अलर्ट     |  

अजय देवगन की 'दे दे प्यार दे 2' की तारीख का ऐलान, 2025 में इस दिन होगी रिलीज

अभिनेता अजय देवगन की "दे दे प्यार दे" के सीक्वल की रिलीज डेट की अनाउंसमेंट हो चुकी है। निर्माताओं ने गुरुवार को घोषणा की कि फिल्म की पार्ट टू 14 नवंबर, 2025 को सिनेमाघरों रिलीज किया जाएगा।

प्रेस रिलीज में कहा गया है कि अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह "दे दे प्यार दे 2" में एक बार फिर दिखाई देंगी। इसका निर्देशन अंशुल शर्मा कर रहे हैं। दिलचस्प बात ये हैं कि इस फिल्म में अभिनेता आर. माधवन भी नजर आने वाले हैं।
      
फिल्म निर्माता लव रंजन के बैनर लव फिल्म्स ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म की रिलीज डेट की खबर शेयर की। इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में लिखा गया, "#DeDePyaarDe2 14 नवंबर 2025 को रिलीज होगी।"

मई 2019 में दे दे प्यार दे प्यार रिलीज हुई थी। इसकी कहानी 50 साल के अमीर आदमी आशीष (अजय देवगन) के इर्द-गिर्द घूमती है। आशीष को आयशा (रकुल प्रीत) से प्यार हो जाता है, जो उससे लगभग आधी उम्र की है। हालांकि, उनके परिवार और एक्स वाइफ मंजू (तब्बू) को उनके रिश्ते पर आपत्ति है।

सीक्वल का निर्माण लव फिल्म्स और भूषण कुमार की टी-सीरीज कर रही है। रंजन ने अंकुर गर्ग के साथ मिलकर स्क्रिप्ट लिखी है।