Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

Aditi Rao Hydari और Siddharth कन्फर्म हुई शादी

बॉलीवुड एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी की शादी की खबरें इंटरनेट पर छाई हुई है। गुरुवार को साउथ एक्टर सिद्धार्थ के साथ एक्ट्रेस की गुपचुप शादी करने की खबर सामने आई। हालांकि, अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ की तरफ से कोई confirmation नहीं की गई । वहीं, अब दोनों की शादी कन्फर्म होने की जानकारी आई है। अदिति राव हैदरी जल्द ही अपकमिंग वेब सीरीज 'हीरामंडी द डायमंड बाजार' में नजर आने वाली हैं। 27 मार्च को सीरीज के लिए एक ग्रैंड इवेंट रखा गया। जहां एक्ट्रेस की शादी की खबर पक्की हो गई। 

हीरामंडी की रिलीज डेट का एलान करने के लिए मुंबई में समारोह का आयोजन किया गया। जहां सीरीज की पूरी कास्ट पहुंचीं, लेकिन अदिति राव हैदरी गायब रहीं, जबकि वो 'हीरामंडी' का एक अहम हिस्सा हैं। ऐसे में इवेंट के होस्ट सचिन कुंभार ने अदिति राव हैदरी की अनुपस्थिति पर कहा कि गुरुवार को एक्ट्रेस की शादी है, इसलिए वो इवेंट में शामिल नहीं हुई।